Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रशासन गांव की ओर के तहत सुशासन सप्ताह कार्याक्रम का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत सिंघानी पंचायत के ललकीमाटी टोला में गुरुवार को प्रशासन गांव की ओर के तहत सुशासन सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बीडीओ कलिंदर साहू, सीओ उदल राम, प्रमुख मनीषा कुमारी व मुखिया राधिका देवी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में ग्रामीण ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन जमा किया। जिसमें वृद्धावस्था पेंशन के 05 लाभूको को सर्टिफिकेट दिया गया, जबकी केसीसी के 02, आधार कार्ड के 09, स्वास्थ्य के 12 व जॉब कार्ड के जमा 09 आवेदन का निष्पादन किया गया। बीडीओ ने बताया की 24 दिसंबर तक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सुशासन सप्ताह के तहत जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाना है। मौके पर बीपीओ राजेश्वर कुमार, पंचायत सचिव राकेश प्रसाद मोहम्मद असलम, एटीएम रवि कुमार, मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार दांगी, भूषण मिश्रा, प्रकाश राणा, इसराइल मियां, सुमन कुमार सुमन, पोखन दांगी, कंचन देवी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment