Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद की पुलिस के मौजुदगी में गोली मारकर हत्या, तीन हमलावरों ने भी किया सरेंड़र, मेडिकल ले जाते समय हुई फायरिंग, Vdo में…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 


उत्तरा प्रदेशः गैंगस्टर अतीक अहमद और उसकेे भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल चेकप के लिए ले जाने के क्रम में पुलिस के मौजुदगी में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूत्रों की माने तो दोनो भईयों पर दो से तीन बदमाशों ने फायरिंग की है। गोली मारने वाले बदमाश मीडियाकर्मी बन कर पहुंचे थे। हालांकी पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली चलाने के बाद हमलावरों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। गोली मारने वाों ने पूछताछ में बताया कि कोर्ट से कस्टडी में मिलते ही मारने का प्लान बनाया गया था। मीडिया चौनल की तरह एक नया माइक जुगाड कर मीडिया कर्मी बनकर लवलेश, सन्नी, अरुण नाम के लोग लगातार मीडिया कवरेज के दौरान साथ घूम रहे थे और मेडिकल के दौरान जैसे ही मीडिया बाईट लेने की कोशिश में थी तभी फायरिंग कर दी। अतीक और अशरफ दोनो पुलिस की कस्टडी में थे और पुलिस टीम दोनो को लेकर शनिवार को कई जगहों पर छापेमारी की थी।

https://twitter.com/swatantrabjp/status/1647288833258708993?s=20

वहीं अतीक व उसके भाई अशरफ की हत्या पर योगी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है।

अतीक के बेटे असद का हाल ही में हुआ था एनकाउंटर

अतीक अहमद 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड और इस साल फरवरी में हुए उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी था। इससे पहले अतीक का बेटा असद अहमद 13 अप्रैल को झांसी में एक एनकाउंटऱ में मारा गया था, इसके साथ यूपी एसटीएफ ने शूटर गुलाम को भी मार गिराया था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कसारी मसारी इलाके में दो पिस्टल और 58 कारतूस बरामद किए थे। इसके साथ ही एक पिस्टल विदेशी और एक इंडियन भी थी। बरामद 58 कारतूस में पांच पाकिस्तानी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment