WhatsApp Group Join Now
कुंदा(चतरा)। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के निर्देशानुसार रविवार को कुंदा थाना परिसर में निःशुल्क कानूनी सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि संबंधी समेत कई मामलों में सुलह समझौता किया गया व लोगो को कानूनी जानकारी दी गई। वही मौके पर उपस्थित लोगों को डालसा द्वारा दी जाने अन्य विधिक सेवाएं समेत विधिक जानकारी दी गई। वही विधिक अधिकार मित्र अजित कुमार ने लोगो को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का टोल फ़्री नंबर 15100 है, इस नंबर पर कॉल करके, आप कानूनी सलाह और मार्गदर्शन ले सकते हैं। शिविर में पुलिस पदाधिकारी श्रीकांत पांडेय, ग्रामीण सहदेव यादव, भुनेश्वर यादव, गोविंद यादव, सिंटू कुमार समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


















Total Users : 1182192
Total views : 3015492