
न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत छः घरवा में जेएसएलपीएस से संचालित गिद्धौर क्लस्टर की समीक्षा बैठक सोमवार हुई। जिसकी अध्यक्षता आईपीआरपी सुनीता देवी व संचालन सीसी सुनील कुमार पासवान के द्वारा किया गया। वहीं इस अवसर पर सीसी सुमित्रा देवी के द्वारा सीसी लिंकेज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही क्लस्टर से जुड़ी महिलाओं द्वारा माह भर किए गए कार्य की समीक्षा करते हुए वर्क डॉन जमा करवाया गया। मौके पर प्रतिमा देवी, उषा देवी, संगीता देवी, प्रियंका देवी, गीता देवी, संगीता देवी आदि उपस्थित थीं।