गांजा की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

0
758

गिद्धौर(चतरा)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना अंतर्गत इचाक जंगल में लगे गांजा की खेती अभियान चलाकर नष्ट किया। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की इचाक जंगल में गांजा की अवैध खोती की जा रही और गांजा के पौधे लगभग तैयार होने वाले हैं। वही सूचना पर त्वरीत संज्ञान लेते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा की सूचना के अनुरुप करीब 40 पौधे गांजा के लगे हैं और लगभग तैयार हो चके हैं। इसके बाद सभी गांजा के तैयार हो चुके पौधों को नष्ट कर दिया गया। साथ ही पुलिस गांजे की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित करने में जुटी है।