
न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को नौ महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। यह कार्य सदर अस्पताल चतरा के उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार लाल के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुमित जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। महिलाओं के ऑपरेशन के उपरांत निःशुल्क दवा भी दिया गया। ऑपरेशन कैंप में एएनएम रंजू कुमारी, सहिया सुचिता कुमारी आदि उपस्थित थे।



















Total Users : 810910
Total views : 2513391