छठ माहपर्व पर 96 बंदी करेंगे पूजा, तैयारी में लगा जेल प्रशासन

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद 47 महिला और 49 पुरुष कुल 96 बंदी महापर्व छठ की पूजा करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक आस्था के इस महापर्व को लेकर बंदियों में इतनी ज्यादा आस्था है कि जेल में बंद दूसरे समुदाय के बंदी भी इस बार छठ कर रहे हैं। छठ व्रतियों की सेवा में जेल प्रशासन पूरी तरह से जुटा है। जेल के अंदर पोखर को चारों तरफ रंग रोगन कर सजाया गया है। छठ व्रतियों के लिये नये वस्त्र से लेकर पूजा पाठ करने का सारा सामान दिया जा रहा है। जेल अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता ने मीडिया को बताया कि इस बार जेल के अंदर महिलाओं से अधिक पुरुष बंदी लोक आस्था का महापर्व छठ कर रहे हैं। इसमें तीन मुस्लिम और एक सिख धर्म के मानने वाले भी शामिल है। साफ सफाई से लेकर पूरी तैयारी हो गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *