Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बार बालाओं की श्राद्ध कार्यक्रम में अश्लील डांस, ठुमके के बीच चली गोली, युवक की मौत

On: November 4, 2024 11:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नालंदा। बिहार राज्य अंतर्गत नालंदा जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में बार बालाओं से फूहड़ डांस कराया गया। श्राद्ध कार्यक्रम में खुशी के इस इजहार से एक घर का चिराग ही बुझा गया। अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार उक्त नाच प्रोग्राम का लाइसेंस नहीं लिया गया था। बार बालाओं का डांस चल रहा था, इसी दौरान हुए हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक चिकसौरा थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा निवासी प्रमोद प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र आशीर्वाद कुमार था। वो इकलौता बेटा था और इंटर में पढ़ रहा था। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित घटना के बाद गांव से फरार है। परिजनों ने बताया कि मखदुमपुर गांव के हरेंद्र यादव और अशोक यादव के माता के श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं के नाच प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। युवक भी श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आया था।

सूत्रों के मुताबिक नाच प्रोग्राम के दौरान भोजपुरी गीत पर अशोक यादव के बहनोई ने फायरिंग कर दी, जो युवक के कनपट्टी पर लग गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी सुमीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

Leave a Comment