भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी के यश अग्रवाल ने दिया मानवता का परिचय, सड़क पर पड़े घायलों को पहुचाया अस्पताल 

0
138

 

लोहरदगा। लोहरदगा रांची मार्ग पर सीठियो गांव के समीप दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी के यश अग्रवाल ने मानवता का परिचय देते हुए टेम्पो की मदद से सदर अस्पताल पहुचाया। जहाँ पर तत्काल घायलों को उपचार हो सकी। जानकारी के अनुसार लोहरदगा रांची मार्ग पर सीठियो गांव के समीप दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई थी। जिसमे तीन पुरुष और दो महिला को गंभीर चोट आयी थी। सभी लोग सड़क पर लहूलुहान पड़े थे। इस दौरान चुनाव प्रचार प्रसार के लिए भंडरा जा रहे भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी की गाड़ी में बैठे लोगों की नजर सड़क पर लहूलुहान पड़े घायलों पर पड़ी। तुरंत  यश अग्रवाल , अमित सिंह आदि ने सूझ बुझ से राह चलते ऑटो को रोककर घायलों को बैठाकर सदर अस्पताल पहुचाया।