Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पटाखा दुकानों में लगी भीषण आग, 55 दुकान जलकर खाक, पटाखों के धमाके से मच गई अफरा-तफरी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
बोकारो। जिले के चास में सड़क किनारे लगे पटाखे की दुकान में अचानक आग लग गई और देखते-देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इससे आस-पास के कई पटाखा दुकान भी चपेट में आ गये। इस हादसे में 66 पटाखों की दुकान में आग लग गई, जिसमें 55 से ज्यादा पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

पटाखों की दुकान में आग लग जाने से पूरे क्षेत्र में अचानक अफरा-तफरी मच गई। आग से सुलग कर दुकानों में रखे पटाखे धमाका करने लगे। वहीं, रॉकेट जैसे पटाखे भी इलाके में इधर-उधर छुटने लगे।

ज्ञात हो कि जिला प्रशासन की अनुमति के बाद पास में भीड़भाड़ वाले इलाके होने के कारण गरगा पुल के पास स्थित खाली जगह में पटाखे की दुकान लगाई जाती है। यहां चास के अलावा बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न सेक्टरों के लोग भी आकर पटाखे की खरीदारी करते हैं। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की अनुमति के बाद ही दुकान लगाए गये थे। लेकिन, बाजार में सुरक्षा के कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए थे।

घटना के बाद जमकर हुई लूटपाट

एक और जहां पटाखा दुकान में आग लग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी। वहीं, मौका पाकर कई लोगों ने दुकानों में लूटपाट शुरू कर दी। कई दुकान में लूटपाट हुई। बताया जा रहा है कि पटाखे के अलावा लोग पैसा समेत अन्य सामान भी लेकर फरार हो गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Leave a Comment