रिम्स से नवजात चुराने वाली महिला 8 दिन बाद बिहार से गिरफ्तार, नवजात सकुशल बरामद

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। राजधानी रांची के बरियातू थाना अंतर्गत रिम्स अस्पताल से 8 दिन पूर्व जिस नवजात बच्चे की चोरी हुई थी, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। बच्चे को बिहार की एक महिला ने चुराया था। पुलिस ने बच्चे को बरामद करते हुए महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि रामगढ़ जिले की रहने वाली महिला रबिता देवी 21 अक्टूबर को अपने पति और 6 दिन के बच्चे के साथ रिम्स में इलाज करने पहुंची थी। इलाज के दौरान रबिता ने अपने 6 दिन के बच्चे को बगल में खड़ी एक महिला को रखने के लिए दिया था। इलाज के बाद जब वह लौटी तो अज्ञात महिला नवजात बच्चे को लेकर फरार हो गई थी।

पुलिस ने बच्चे को किया बरामद

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी और रांची एसपी ने बच्चे की बरामदगी के लिए एक टीम गठित करते हुए दिशा निर्देश दिया। इसके बाद 28 अक्टूबर को पुलिस टीम ने बच्चे को बिहार के वैशाली जिला से बरामद कर लिया। इस संबंध में बरियातू थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि बच्चा न होने की वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया गया था। महिला की पहचान राघोपुर थाना के चांदपुरा निवासी बॉबी कुमार की पत्नी रजनी माला के रूप में हुई है।

मन में लालच ने पहुंचाया महिला जेल

बताया जाता है कि गर्भधारण में असफल होने के बाद रजनी माला उसी दिन यानि 21 अक्टूबर को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल पहुंची थी। वहां नवजात शिशु को देखकर उसके मन में बच्चा चुराने का विचार आया और उसने मौका मिलते ही नवजात को लेकर फरार हो गया। उसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी कर महिला को गिरफ्तार करने के साथ बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं नवजात को चुराने वाली महिला बच्चे को चुराने के लालच में जेल पहुंच गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *