Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रिश्ता हुआ कलंकित, पिता की चाकु मारकर पुत्र ने की हत्या, मां व बहन को किया घायल

On: October 26, 2024 12:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
बीते शुक्रवार देर शाम देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जरुआडीह गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक पुत्र ने पिता-पुत्र के रिश्ते को कलंकित करते हुए अपने ही माता-पिता पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद, उसने खुद पर भी चाकू से वार कर अपने को घायल कर दिया। बीचबचाव की कोशिश में उसकी पत्नी और बहन भी मामूली रूप से घायल हो गयीं। घटना के बाद 70 वर्षीय गीत गोविंद राजहंस को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावर समीर उर्फ टिंकू और उसकी मां विमला देवी का फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, बचाव के दौरान घायल हुई समीर की पत्नी प्रिया कुमारी और बहन निशा झा का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राप्त सूत्रों के अनुसार, बिजली विभाग में सेवानिवृत्त जेई गीत गोविंद राजहंस मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के कुमरडीह गांव के निवासी थे। कोरोनाकाल के दौरान उन्होंने जरुआडीह में जमीन खरीदकर घर बना लिया था और वहीं रहने लगे थे। उनका बेटा समीर एक निजी कंपनी में कार्यरत था। शाम करीब 6ः30 बजे समीर घर लौटा और किसी बात को लेकर अपनी मां पर भड़क उठा, तो मां ने उसे समझाने की कोशिश की और उसका इलाज करा देने की बात कही, जिससे समीर और अधिक गुस्से में आ गया और चाकू से मां के गले और चेहरे पर वार कर दिया। पिता गीत गोविंद ने जब पत्नी को बचाने का प्रयास किया, तो बेटे ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। इस संघर्ष के दौरान समीर की मां विमला देवी के चेहरे और गर्दन पर भी गहरे घाव हो गये। मामला बढ़ता देख समीर की पत्नी और बहन बीचबचाव करने आईं, लेकिन दोनों भी आंशिक रूप से घायल हो गयीं। घटना के बाद समीर ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया। घटना की सूचना रिखिया थाने को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इसी बीच मृतक और घायलों के परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। परिवार वालों ने बताया कि समीर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

Leave a Comment