लोहरदगा।
स्वामी करपात्री सेवन स्टार्स अकादमी मसमानो विद्यालय परिसर में गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में छात्र – छात्राओं के द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य नंदन अग्रवाल ने गाँधी जी को माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात् उन्होंने महात्मा गाँधी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहे की गाँधी जी सत्य एवं अहिंसा के पुजारी थे।
उन्होंने आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करते जिसके कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। उन्होंने अपना सारा जीवन खादी वस्त्र में ही गुजारे। अंततः उन्होंने अंग्रेजों से लड़ कर आज़ादी दिलायी। क्विज प्रीतियोगिता में कुल 20 भैया – बहनों ने भाग लिया। जिसमें लड़कियों में प्रथम आंचल कुमारी, द्वितीय लक्ष्मी कुमारी एवं तृतीय माही कुमारी और नीतू कुमारी तथा सांत्वना स्थान रूपा कुमारी ने प्राप्त की वहीं लड़कों में प्रथम स्थान कनिष्क कुमार, द्वितीय थानेश्वर प्रसाद एवं तृतीय स्थान रोहित महतो ने प्राप्त किया। सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा पुरुस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर सभी बच्चे ख़ुशी से झूम उठे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य नंदन अग्रवाल, संतोष उरांव, जीवन साहू, कंचना सरोज, काजल कुमारी , पूजा कुमारी, सुषमा देवी, निशा कुमारी, निधी कुमारी एवं सभी भैया – बहन उपस्थित थे।