*आधा दर्जन युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा में हुए वापस- भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी मंगल सिंह भोगता के नेतृत्व में भाजपा में वापसी*

0
314

झारखण्ड/गुमला -भाजपा छोड़ कर अन्य पार्टी में शामिल पालकोट के आधा दर्जन युवा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी मंगल सिंह भोगता के नेतृत्व में भाजपा में वापसी की। भाजपा में वापस आने वालों में संजु साहु, अमित साहु, दिलीप नायक, दुर्गा सिंह, सुबोध कुमार और विनोद चीक बड़ाईक के नाम शामिल हैं। ये सभी कार्यकर्ता कुछ दिन पहले दूसरे पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा किसान मोर्चा के नेता मंगल सिंह भोगता की क्षेत्र में सक्रियता से प्रभावित होकर फिर से भाजपा में शामिल हुए। परिवर्तन संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के नेता मंगल सिंह भोगता, मंडल अध्यक्ष प्रकाश नारायण सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गोपाल केसरी, महामंत्री अरविंद सिंह, सूरजदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक साहु, धर्मराज साहु, चतुर साहु, आशीष कुमार, मनीष कुमार, खिलोधर साहु, सूरज कुमार, संतोष सिंह, विजय प्रसाद, सिकंदर सिंह, शिव साहु, बिंदेश्वर साहु आदि शामिल थे।