Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजयुमों के बैठक में परिवर्तन यात्रा पर हुई चर्चा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत दुम्बी गांव स्थित कोदावारी टोला में भाजपा युवा मोर्चा की गुरुवार को बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बरवाडीह पंचायत प्रभारी बबलू कुमार प्रजापति ने की। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश दांगी उपस्थित थे। बैठक में आगामी 21 सितम्बर को परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम के सफलता पर चर्चा करते हुए बताया गया कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के इटखोरी में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम को लेकर उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने व भाजयुमो कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को कार्य की जिम्मेवारी सौंपी गयी। मौके पर मेराल पंचायत प्रभारी उपेंद्र दास, दिलीप दास, केदार दांगी, नितेश दांगी, अखलेश प्रजापति, मनोज प्रजापति, दीपक भुइयां, अशोक भुइयां, प्रकाश भुइयां, बिनोद भुइयां, सत्येंद्र भुइयां, अरविंद राम, आकाश भुइयां, गोलिया भुइयां, रामवृक्ष भुइयां, संतोष भुइयां, चंदन राम, मुकेश भुइयां, लक्ष्मण दांगी, मो. एहसान, मो. लादेन समेत कई कार्यकर्ता उपाथित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment