न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई शुक्रवार को जिले के इटखोरी स्थित माता भद्रकाली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया। इस दौरान उन्होंने परिसर स्थित अन्य देवालयों में माथा टेक देश की सुख समृद्धि की कामना की। प्रभारी ने कहा कि हेमंत विश्व शर्मा एवं शिवराज सिंह चौहान इन दोनों के झारखंड आने से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बौखला गए हैं। कई अनर्गल बातें बोलना शुरू कर दिया हैं। उन्होंने कहा की इस बार पूर्ण बहुमत से झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपना कमर कस लिया है। वर्तमान की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है। 21 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन का स्थल का जायेजा भी प्रभारी ने लिया। मौके पर जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, जिला महामंत्री डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, सिमरिया से संभावित उम्मीदवार उज्जवल दास, रंजय भारती, सुजीत भारती, प्रकाश दास, जीतन राम के साथ जिला उपाध्यक्ष ऋषि बाला सिंह, शिवकुमार राणा, सुमन गौरव, सुधीर राय, नगीन सिंह, प्रवीण सिंह, ईश्वर रविदास आदि मौजूद थे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी ने माता भद्रकाली मंदिर में कीं पूजा अर्चना

By newsscale
On: September 13, 2024 11:19 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1083145
Total views : 2887776