न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। चतरा विधानसभा के युवा नेता राजेश पासवान के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद व भाजपा झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई का शुक्रवार को चतरा आगमन पर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पासवान की दावेदारी मजबूत देखी जा रही है। इनका पृष्ठ भूमि आरएसएस से रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक कार्य किए। जिसमे नगर सह मंत्री, नगर मंत्री, जिला संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रुप कार्य करना शामिल है। श्री पासवान चतरा कॉलेज में 2007 के छात्र संघ चुनाव में जीत हासिल किया था। साथ ही इनके नेतृत्व में सामाजिक कार्य के साथ-साथ कई आंदोलन भी हुए।
भाजपा झारखंड प्रभारी का युवा नेता के नेतृत्व में किया गया स्वागत

By newsscale
On: September 13, 2024 11:03 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1076982
Total views : 2879006