Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राष्ट्र निर्माण में स्काउट गाइड की भूमिका अहम – डॉ रामेश्वर उरांव

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
मंत्री रामेश्वर उरांव ने करमा पर्व की बधाई और शुभकामनाए दिए  
लोहरदगा। भारत स्काउट और गाइड मानवता और समाज के प्रति निष्ठावान बनने की सीख देता  है। उक्त बातें उर्सुलाइन कॉन्वेंट हाई स्कूल में भारत स्काउट और गाइड के तत्वाधान में आयोजित  तृतीय सोपान प्रशिक्षण समारोह के प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा। डॉ उरांव ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में स्काउट गाइड की भूमिका अहम है। आप्तकाल, संकट के दौरान संस्था के बच्चों की सेवा कार्य हमेशा सराहनीय रहता है। इन्होंने भारत स्काउट गाइड के बच्चों को सदैव अनुशासन में रहने का उपदेश दिया । बच्चों के द्वारा किए गए प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और कहा कि आप जल्द ही राज्यपाल और राष्ट्रपति पुरस्कार की तरफ बढ़े। संस्था के जिला सचिव शैलेंद्र कुमार सुमन ने कहा कि यह एक गैर राजनीतिक शैक्षिक आंदोलन है। विश्व के 200 से भी ज्यादा देशों में स्काउट गाइड की शाखाएं संचालित हैं । इसका मकसद संस्कारिक और चरित्रवान के साथ बच्चों को साहसिक,मानसिक रूप से मजबूत बनना है । जिला संगठन आयुक्त गौतम लेनिन की अगुवाई में मुख्य अथिति वित्त मंत्री को पौधा देकर स्वागत किया गया। उर्सुलाइन कॉन्वेंट हाई स्कूल की प्रिंसिपल उर्सुला कंडूलना ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संयुक्त सचिव मुमताज अहमद ने शेरो शायरी के माध्यम से सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी की बात कही।ट्रेनर संध्या सिंह ने स्वागत भाषण दिया। मौके पर शिविर प्रधान पुष्पा बाखला,ट्रेनर संध्या सिंह, संध्या कुजूर, रेणु कुजूर, दीप्ति एक्का,सरोज तिर्की के अलावा अन्य परक्षिणार्थी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment