न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में गुरुवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलगा में कार्यक्रम आयोजित डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षक रामलखान सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक देवचरन दांगी मुख्य रूप से उपस्थित थे। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शिक्षक दिवस पर भाषण व संगीत प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी, पंकज कुमार राणा, विवेकांनंद तिवारी, तपेश्वर यादव समेत अन्य मौजूद थे।
उमवि सलगा में मनाया गया शिक्षक दिवस

By newsscale
On: September 5, 2024 11:28 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1083157
Total views : 2887796