न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के अम्बातरी गांव में दिल दहला देने वाली एक घटना घटी। जिससे गांव समेत प्रखंड में शोक पसरा हुआ है। वहीं पीडित परिवार के उपर दुखों का पहाड टुट पडा है। जानकारी के अनुसार अम्बातरी गांव के अर्जुन सिंह की मौत मंगवार को हुई थी। जिनका अंतिम संस्कार बुधवार को अम्बातरी श्मशान घाट में करने को लेकर गांव वालों के साथ मृतक युवक आदर्श कुमार उम्र लगभग 24 वर्ष पिता रंजित सिंह भी गया हुआ था। अंतिम संस्कार के बाद मृतक एक अन्य युवक के साथ तालाब में नहाने लगा और गहरे पानी में डुब गया। साथ नहाने रहे युवक ने मृतक को डूबता देख हल्ला किया, जिसके बाद मौजूद लोग डुबे युवक को बड़ी मश्कत से बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी ले गए। जहां जांचो उपरांत डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मयूरहंड थाना को सूचना दी गई सूचना पाकर अवर निरीक्षक शिवदोय तिर्की ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। मृतक युवक डाक विभाग में नौकरी करता था और अपने पिता रंजित सिंह के साथ रांची से अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव पहुंचा था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड टुट गया है। वहीं परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
अग्नि संस्कार करने गए युवक की तालाब में डुबने से हुई मौत

By newsscale
On: September 4, 2024 11:20 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1083157
Total views : 2887798