न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को मयूरहंड प्रखंड के फुलाग पंचायत सचिवालय में किया गया। जिसका शुभारंभ बीडीओ मनीष कुमार, पंचायत समिति सदस्य प्रीति कुमारी, उप मुखिया रामस्वरूप पांडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में पंचायत क्षेत्र से काफी संख्या में जरूरत मंद महिला व पुरुष पहुंचे। शिविर में बीडीओ ने विभागवार स्टॉल लगवा कर संबंधित विभागों के आने वाले आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। ताकि अधिक से अधिक आवेदनों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया जा सके। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों में 15 सौ आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें से लगभग 1 हजार आवेदनों को ऑन द स्पॉट निष्पादित किया गया। जिसमें सार्वजन पेंशन योजना 245, साइकिल वितरण 45, जॉब कार्ड 90, धोती साड़ी 50, स्वास्थ्य जांच 155, पशु दवा 173, पशु धन 57, जाति प्रमाण पत्र 10 वितरण लाभुकों के बीच किया गया। वहीं चार सौ लाभुकों को दी गई पेंशन स्वीकृत। बीडीओ ने पंचायतवार आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील आम लोगों से की।
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, चार सौ लाभुकों को दी गई पेंशन स्वीकृत

By newsscale
On: September 3, 2024 10:48 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1019970
Total views : 2799507