न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा (चतरा)। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति/झारखण्ड लोकतान्त्रिक क्रन्तिकारी मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप प्रांगण में प्रखंड कमिटी विस्तार हेतु एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व उप मुखिया सोनू गंझु एवं संचालन उपेंद्र भोक्ता ने किया। बैठक में पार्टी के नीति सिद्धांत पर विचार विमर्श किया गया एवं विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र भोक्ता, उपाध्यक्ष कारू भारती, लालदेव गंझु, मोहन कुमार भोक्ता, सचिव नागेश्वर महतो, सह सचिव जगदीश भारती, कोषाध्यक्ष योगेंद्र कुमार महतो, उप कोषाध्यक्ष मनोज गंझु एवं मीडिया प्रभारी सूरज कुमार को बनाया गया। नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन हुए 24 वर्ष हो चूका है। परन्तु झारखण्ड की दशा बहुत ही असंतोषजनक है। हमारे राज्य में सही से नीतियां नहीं बन पायी। जिससे यहां के लोंगो को सभी क्षेत्रों में अपना अधिकार नहीं मिलता हैं। झारखण्ड के 24 सालों के इतिहास में पहली बार जयराम महतो की आवाज से राजनीती में भूचाल आया हैं। लोंगो के हक़ अधिकार की बात करने वाला पहला नेता श्री महतो हैं, जो एक गरीब परिवार से उभर कर निकले हैं। चतरा विधानसभा में इतने वर्षों से दो ही पार्टियों के प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। अब जेबीकेएसएस नया विकल्प एवं बेहतर विकल्प के रूप में आया है। मैं इस पार्टी के लिए पुरे निष्ठा से कार्य करूंगा। बैठक में प्रवेक्षक चतरा विधानसभा के भावी प्रत्याशी अशोक भारती, केंद्रीय संगठन सचिव जयकिशोर महतो, जिला सचिव प्रेमलाल महतो, जिला महामंत्री राजकुमार राम, केंद्रीय कार्यकारणी मंत्री रंजीत भोक्ता, जिला उपाध्यक्ष रंजीत अंगार, जिला सदस्य लोकनाथ महतो, रंजय पासवान, बसंत भारती, रोहन भारती, जीतेन्द्र महतो, राजू महतो, बरदेव यादव आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
जेबीकेएसएस/जेएलकेएम के प्रखंड कमिटी का किया गया विस्तार, प्रखंड अध्यक्ष बने उपेंद्र भोक्ता एवं सचिव नागेश्वर महतो

By newsscale
On: August 21, 2024 12:00 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1021878
Total views : 2802178