झारखण्ड/गुमला -डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में प्रतिभा सम्मान समारोह “प्रोत्साहन” का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के कोषाध्यक्ष सह एलएमसी चेयरमैन नानक चंद एवं विशिष्ट अतिथि डीएफ़ओ गुमला अहमद बिलाल अनवर थे. इस अवसर पर विशेष रूप से डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड जोन-आई सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉ ग़ुलाम नबी ख़ान,डीएवी लोहरदगा प्रधानाचार्य जीपी झा, डीएवी सिमडेगा प्रधानाचार्य सुजय मिश्रा,एलएमसी सदस्य देवसागर सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ. प्रधानाचार्य डा रमाकांत साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि सीबीएसई दसवीं तथा बारहवीं परीक्षा में डीएवी गुमला के विद्यार्थियों ने पूरे ज़िले ही नहीं राज्य में भी विद्यालय का परचम लहराया है. यह गर्व की बात है कि डीएवी ने जो शिक्षा, मूल्य दिए, वह सोसायटी तक पहुँच रही है. हमारे शिक्षकों ने जो नैतिकता का बीजारोपण किया है, वह आने वाले समय में समाजहितकारी होगा. आप जहां भी जाएँगे, अपने अभिभावकों, विद्यालय का नाम रौशन करेंगे.उन्होंने अतिथियों को उनके आगमन तथा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद दिया. नानकचंद ने कहा कि मुझे यह जानकर ख़ुशी हुई कि यहाँ के विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है.जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए यदि हम ईमानदारी पूर्वक प्रयास करते हैं तो अपने लक्ष्य को ज़रूर प्राप्त करेंगे. अहमद बिलाल अनवर ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचाइयां छू रहे हैं. किसी बच्चे का स्टेट टॉपर में नाम आना मामूली बात नहीं है. यह एक निरंतर प्रयास एवं उचित मार्गदर्शन का परिणाम है. बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपके अंदर क्रिटिकल माइंडसेट होना चाहिए तभी आप आत्मालोकन कर सकते हैं. वक़्त का बेहतर इस्तेमाल करो. डॉ ग़ुलाम नबी ख़ान ने कहा कि हम विद्यार्थियों के होलिस्टिक डेवलपमेंट के लिए तत्पर हैं. उन्होंने बच्चों को कहा कि सूरज के जैसे चमकना है तो सूरज के जैसे तपना होगा. उन्होंने सफलता के लिए 4 पी- पैशन, प्रैक्टिस, परसिवियरेंस,पेशेंस की बात की.उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की काफ़ी प्रशंसा की. इसके पूर्व एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों का स्वागत किया.12वीं विज्ञान के लिए मनोहर महतो 95%, अपर्णा मिश्रा, हर्षित हर्ष, ऋषभ कुमार गुप्ता,संजना साहू, अक्षय कुमार, अनमोल केसरी, भाव्या भारती,शिल्पी कुमारी,लक्की देवगढ़िया,उत्कर्षा श्री एवं अपूर्व वैद्य, बारहवीं कला की तनु कुमारी 98%, आयशा सिद्दीक़ा एवं वीणा उराँव तथा बारहवीं वाणिज्य की दिलकश कमल 94.8%,अमरदीप कुमार एवं प्रज्ञा कुमारी को सम्मानित किया गया.सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में परचम लहराने वाले विनीत आनंद 96.6%, अंश अस्मित,अस्मिता प्रिया, प्रेयसी वैदेही, शुभम पटनायक, समीक्षा साहू, अक्षत राज,कुमार श्रेयान्स,धिमंत कुमार ओहदार,ईशा उराँव, विद्यासागर साहू, देवांशी दर्शना, ताशा झा,सौम्या रानी, अनुकल्प राज, आदित्य अरमान गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,सौरभ प्रसाद साहू, अंशिका कुमारी, छवि साबू, दिव्या कुमारी चौधरी, विभूति कुमार, ओम बड़ाईक,ऋषिका प्रिया पांडेय,अक्षत सिंह, रेहान अंसारी, संकित उराँव, आदित्य भगत,अचिंत्य कुमार झा, प्रणव कुमार, श्रीधर साहू,विपुल उराँव,मनीष उराँव, अच्युत,कुमारी अनंता,ओम कुमार,आशीष केसरी , दिव्यांशु साहू,प्रियांशी वशिष्ठ, विशाल कुमार, विद्या गुलशन,सूर्यांशु चौधरी को सम्मानित किया गया. जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करने वाले हर्षित हर्ष, मनोहर महतो,शिल्पी कुमारी, दिव्या कुमारी, अनमोल केसरी, आयुष गुप्ता, अनंत कुमार, अविनाश गुप्ता, प्रियांशु साहू, अनुष्ठा स्मृति टोप्पो, नेहा खेस एवं नीट की परीक्षा क्वालिफाई करने वाली श्वेता कुमारी एवं लक्की देवगढ़िया को सम्मानित किया गया. सीबीएसई की परीक्षा में संस्कृत में शत प्रतिशत अंक के लिए प्रेयसी एवं तनु कुमारी,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अंश अस्मित एवं फ़ाइन आर्ट्स के लिए संजना साहू एवं उत्त्कर्षा श्री को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर हुआ.धन्यवाद ज्ञापन पवित्र कुमार मोहंती ने किया.
मंच संचालन संजुक्ता तथा मिथिलेश कुमार दुबे ने किया.
*डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में प्रतिभा सम्मान समारोह* प्रोत्साहन* का आयोजन किया गया* * मुख्य अतिथि नानक चंद एवं विशिष्ट अतिथि डीएफओ अहमद बेलाल अनवर अन्य अतिथिगण उपस्थित थे* * मुझे सुनकर खुशी हुई की डीएवी के छात्रों ने पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में भी अव्वल है – नानक चंद* * विधालय के विधार्थी ऊंचाइयां छू रहे हैं स्टेट टॉपर आना मामूली बात नहीं गौरवपूर्ण है – अहमद बेलाल अनवर
By Ajay Sharma
On: August 6, 2024 7:13 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1019020
Total views : 2798231