Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Giddhaur,Chatra: तीन तस्कर 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल

On: March 27, 2023 11:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तीन तस्कर 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल

गिद्धौर(चतरा)। पुलिस टीम ने गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर-पत्थलगड़ा रोड़ से 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार अफीम तस्कर गिद्धौर थाना क्षेत्र के रोहमर गांव के निवासी प्रदीप यादव, हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र के जिरहु निवासी चन्द्र प्रसाद मेहता का पुत्र विक्रम कुमार मेहता व बरकाखुर्द इचाक निवासी दुलारचंद मेहता का पुत्र अमित कुमार मेहता है। उपरोक्त जानकारी सिमरीया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने प्रेस कांफ्रेंस कर देते हुए बताया कि एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आलोक में सीओ जयशंकर पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर गांगुपर पत्थलगड़ा रोड से बिना नम्बर के सुपर स्प्लेंडर बाइक से दो युवक को ब्राउन शुगर के साथ धर दबोचा, साथ ही दोनों तस्करों के निशानदेही पर पुरनाडीह के जंगल से एक तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनो तस्कर के पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर, एक बाइक, एक माप तौल मशीन, तीन मोबाइल, 9550 रुपये नगद सहित अन्य समान बरामद किया गया। गिरफ्तार तीनो तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी टीम में सुनील कुमार साव, पंकज कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार

Leave a Comment