न्यूज स्केल संवाददाता
लोहरदगा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा अल्का लांबा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देश पर परिसदन भवन में महिला जिला कांग्रेस अध्यक्षा सीमा परवीन अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें सभी प्रखंडों की महिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य बैठक में उपस्थित रही। मुख्य वरिष्ठ अतिथि के रूप मे जिला ऑब्जर्वर बानाश्री गोगई मौजूद थी। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ही महिलाओं के हक अधिकार दिला सकती है। महंगाई एवं बेरोजगारी चरम पर है, नौकरी एवं रोजगार देने में केंद्र की मोदी सरकार विफल हो चुकी है। उन्होंने कार्यकारिणी की बैठक में महिलाओं से कहा की 29 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में महिला कांग्रेस के द्वारा धरना प्रदर्शन होने जा रहा है जिसमें सभी महिलाओं के जाने के लिए प्रेरित किया। उक्त बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी पर जोर दिया गया। सीमा प्रवीण ने कही की लोहरदगा मे महिला कांग्रेस सशक्त रूप से कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगी। कार्यक्रम मे जिला के सातों प्रखंडों की सभी प्रखंड की अध्यक्ष इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। बैठक मे बबीता देवी, सुशीला देवी,सहजादी खातुन,ललकारने एक्का ,किस्मती देवी, आरती देवी, तबशुम परवीन,राम कुमारि उरांव, मुन्नी उरांव, रिफत खातुन,पुनिता देवी,शाति कुमारी,मुनी देवी,प्रतिमा देवी,नुरि खातुन,सरिता देवी,मुनिया उरांव काफी महिलाएं उपस्थित थी।