प्रेस क्लब के दिशा निर्देशन में पत्रकारों ने किया पौधारोपण, पत्रकारों ने 5-5 पौधे लगाने व संरक्षण का लिया संकल्प

0
351

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। शनिवार को पत्थलगड़ा प्रखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल व पर्यटक स्थल लेंबोईया पहाड़ी स्थित मां भगवती मंदिर एवं मां संतोषी मंदिर परिसर में चतरा प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील कश्यप के दिशा निर्देशन में प्रखंड पत्रकार संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम पत्रकार संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चतरा प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत राणा उपस्थित थे।

श्रीकांत राणा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेस क्लब द्वारा अभियान चलने का निर्णय लिया गया है। जिसके आलोक में पत्थलगड़ा पत्रकार संघ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि दिन प्रतिदिन जंगल की कटाई होने से पर्यावरण प्रभावित होने लगा है। ऐसी परिस्थिति में पौधारोपण करना अति आवश्यक है। मौके पर पत्रकारों ने 5-5 पौधा लगाने व संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण में संघ के उपाध्यक्ष सुनील दांगी, सचिव मोहम्मद सिराजुल, उपसचिव कैलाश दांगी, कोषाध्यक्ष सुजेक सिन्हा, मनीष सिंह, अभिषेक सिंह, संजय राणा आदि शामिल थे।