Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शादी की खुशियां मातम में हुई बदलीं, बारातियों से भरी ऑटो पलटा, एक की मौत…

On: June 11, 2024 9:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची/साहिबगंज। साहिबगंज जिला अंतर्गत रांगा थाना क्षेत्र के ढिबरी कोल के समीप मंगलवार सुबह शादी समारोह से लैट रे बारातियों से भरी टेंपो पलट गई। जिससे उसमें सवार एक चार वर्षीय बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। दुर्घटनाग्रस्त में एक दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रांगा थाना क्षेत्र के चमड़ा पहाड़ में एक पहाड़िया समुदाय की लड़की की शादी थी। जिसमें बारात तालझारी प्रखंड के महाराजपुर कलदी भिट्ठा से 4 टेम्पू से आई थी। शादी संपन्न होने के बाद सभी बाराती टेम्पू से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ढिबरी कोल व झूमरबाद के बीच पहाड़ी ढलान पर 1 टेंपो अनियंत्रीत होकर पलट गया। उक्त दुर्घटना में टेंपो में सवार करीब 20 बाराती घायल हो गए। वहीं दुर्घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों द्वारा नजदीकी अस्पताल और 108 पर फोन कर दी गई। उसके बाद ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी बरहरवा पहुंचाया गया। जबकी दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद रंगा थाना प्रभारी अरुण कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद की। दुसरी ओर सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सीएचसी प्रभारी डॉक्टर पीके संथालिया, डॉक्टर सरिता टुडू व सभी स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल पहुंचे घायलों का इलाज किया। वहीं गंभीर रुप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया। दुर्घटना में तालझारी प्रखंड के महाराजपुर कलदी भिट्ठा निवासी रिंकू पहाड़िन 12 वर्ष पिता मंगला पहाड़िया, गुवा पहाड़िन 50 वर्ष पति कुधु पहाड़िया, महेशा पहाड़िया 35 वर्ष पिता स्व सुरजा पहाड़िया, मंगला पहाड़िया 18 वर्ष पिता श्याम लाल पहाड़िया, विजय पहाड़िया 11 वर्ष पिता गंगाराम पहाड़िया, मरकुश पहाड़िया 18 वर्ष मधु पहाड़िया, सुशील पहाड़िया 22 वर्ष पिता रमेश पहाड़िया, मारगि पहाड़िन 21 वर्ष लजार पहाड़िया, मूसा पहाड़िया 18 वर्ष पिता स्व लंबा बोम्बे, पुसनी पहाड़िन 14 वर्ष पिता जारा पहाड़िया, टिंकू पहाड़िया 19 वर्ष पिता गुरुदेव पहाड़िया, नीलू पहाड़िया 17 वर्ष पति अशोक पहाड़िया, सोमरा पहाड़िया 15 वर्ष पिता सुकुमार पहाड़िया, चांदु पहाड़िया 15 वर्ष स्व. टोटा सुरमा, सुशील पहाड़िया 17 वर्ष महेश पहाड़िया, संगीता पहाड़िन 13 वर्ष सुलेमान पहाड़िया, राहिला पहाड़िन 5 वर्ष महेश पहाड़िया, देवी पहाड़िन 35 वर्ष महेश पहाड़िया व मरियम पहाड़िन (9) बबलू पहाड़िया घायल हो गए हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दरिंदगी: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते लापता दो चचेरी बहनों की बेरहमी से हत्या, चिमनी के पास मिले क्षत-विक्षत शव

धार भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला: हाई कोर्ट ने माना सरस्वती मंदिर; मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह जमीन मांगने का सुझाव

NEET UG 2026: 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा; अगले साल से खत्म होगा OMR का झमेला, ऑनलाइन मोड में होगा एग्जाम

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी, कई हिरासत में

जेठ में सावन का अहसास: मूसलाधार बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त; कई घरों के छप्पर उड़े

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और कालाबाजारी पर DC सख्त; एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, 19 दिन बाद मां की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन

बिना OTP और बिना कॉल के खाते से उड़े ₹9500; साइबर ठगी का नया तरीका देख पुलिस भी हैरान

देर रात सड़क पर उतरे SDM, ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का हंटर; ₹2.65 लाख वसूला जुर्माना

मटका फोड़ आंदोलन पर राजद का तीखा पलटवार; भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने में व्यस्त

नवोदय विद्यालय का नाम रोशन, आदित्य राज बने स्कूल टॉपर; सीबीएसई 12वीं में लहराया सफलता का परचम

धरती के भगवान ने पेश की मिसाल, डॉ. एस. सी. नायक अब सप्ताह में दो दिन करेंगे मरीजों का मुफ्त इलाज!

Leave a Comment