Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

24 वर्ष से ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने गवर्नर को सौंपा इस्तीफा…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची/भुवनेश्वर। 24 वर्षों तक ओडिशा के सीएम रहे नवीन पटनायक ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। श्री पटनायक ने भुवनेश्वर स्थित राजभवन जाकर गवर्नर रघुवर दास को अपना त्यागपत्र सौंपा। नवीन पटनायक के लिए यब बड़ा झटका है। बीते 24 साल से ओडिशा के सीएम थे। ओडिशा में बीजेडी वर्ष 2000 से लगातार सत्ता में रही। बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से अब तक वे 5 बार से ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं। ज्ञात हो कि चार जून को लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आए। दोनों राज्यों में मौजूदा सरकारों को सत्ता से हाथ धोना पड़ा। ओडिशा में बीजेपी को 147 में 78 और बीजेडी को 51 सीटें मिलीं। ऐसे में ओडिशा में भाजपा पहली बार पूर्ण बहुमत से अकेले सरकार बनाएगी। वहीं चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस ने 14 सीटें जीतीं, जबकि माकपा को एक सीट मिली। निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीटें जीतीं। जबकी आंकड़ों पर नजर डालें तो बीजद ने 2019 के विधानसभा चुनाव में 113 सीटें, भाजपा ने 23 सीटें और कांग्रेस ने नौ सीटें जीती थीं। भाजपा-बीजद गठबंधन 2000 में ओडिशा के सत्ता में आया था और नवीन पटनायक मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2009 में बीजद ने दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत विफल होने के बाद अपने 11 साल पुराने रिश्ते को तोड़ दिया था। उसके बाद पटनायक ने राज्य में इसके बाद हुए चुनावों में जीत हासिल की थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment