Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोंडवाना फाउंडेशन ने चलाया जागरूकता अभियान, एक-एक मतदाता को बताया महत्वपूर्ण

On: May 14, 2024 10:35 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गोंडवाना फाउंडेशन ने चलाया जागरूकता अभियान, एक-एक मतदाता को बताया महत्वपूर्ण

न्यूज स्केल संवाददात
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के तेतर मोड स्थित उदयन पब्लिक स्कूल में सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम गोंडवाना फाउंडेशन, मटवारी हजारीबाग द्वारा  आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर साहू ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पुंडरा मुखिया विनोद महतो, संस्था के निदेशक डॉ. चेतलाल प्रसाद, प्रबंधन समिति की सदस्या प्रेमलता चंद्रा, विद्यालय की प्राचार्या टेंसी थॉमस, राजकुमार साव एवं जेएसएलपीएस की संगीता देवी, सुनीता देवी, सुरजी देवी, ललिता देवी सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, शिक्षिका, कर्मचारी व सैंकडों ग्रामीण उपस्थित रहे। मुखिया विनोद महतो  ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बताया कि भारत के संविधान ने हमें अपने अधिकारों को पाने के लिए मत का प्रयोग करना चाहिए। विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य प्रेमलता चंद्रा ने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण के लिए हम सभी को अपना मतदान अवश्य करना चाहिए। मुख्य अतिथि ने कहा  कि यह लोकतंत्र का महापर्व है जिसमें हमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना होगा। क्योंकि ये हमारे देश के भविष्य को संवारने का एक अवसर है, जो हर पांच साल में एक बार आता है। अंत में संस्थान ने मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर दो वाहनों को सिमरिया प्रखण्ड के गांवों में प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

Leave a Comment