पीएम मोदी दुसरी बार पहुंचे चतरा, एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल व कलीचरण सिंह के लिए मांगा वोट, कहा कांग्रेस, झामुमो, राजद जैसे दलों से देश को बचाना जरूरी…

newsscale
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

तुष्टीकरण की राजनीति करने को दलित, आदिवासियों के आरक्षण पर हकमारी की कर रहे साजिश

न्यूज स्केल टीम
चतरा/सिमरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को चतरा जिले के सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित मुरवे खेल मैदान में आयोजित भाजपा के हजारीबाग प्रत्याशी मनीष जायसवाल और चतरा प्रत्याशी कालीचरन सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम जनसभा में इंडी गठबंधन के कांग्रेस, झामुमो, राजद जैसे दलों निशाने पर लेते हुए कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करने और अपने वोटबैंक को खुश करने के प्रयास में लगे हैं। साथ ही इससे देश को बचाने और सबों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस, झामुमो जैसे दल भ्रष्टाचार में शामिल हैं। कांग्रेस के सांसद, मंत्री के सचिव और उसके करीबी के घर से नोटों के पहाड़ निकलते हैं। कांग्रेसी सांसद (अब पूर्व) के घर से मिले नोटों को तो गिनने में लगी मशीन भी हांफ गयी थी। छोटे और क्षेत्रीय दलों का कांग्रेस में विलय की बात करती है।

मौके पर उन्होंने चतरा से एनडीए प्रत्याशी कालीचरण सिंह और हजारीबाग से मनीष जायसवाल को जीत दिलाने की अपील जनता से की। इसके साथ ही पीएम ने जनसभा में कहा कि प्रभु राम को 14 वर्षों का वनवास मिला। इस दौरान जब वे वनों में गये तो आदिवासियों के ही बीच रहे। इस वर्ग के सहयोग से ही वे बाद में मर्यादा पुरुषोत्तम बने। हम राम की भक्ति करते हैं पर उन्हें प्रभु राम बनाने वाले आदिवासियों को भी नमन, पूजा करते हैं। इसके विपरीत झामुमो, कांग्रेस जैसे दलों को आदिवासियों के अतीत, गौरव से जुड़ाव नहीं है। इस राज्य में राज्यपाल रह चुकी आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मूको भाजपा ने आपके वोट से मिली ताकत से राष्ट्रपति बनाया. वे पिछले दिनों रामलला के पूजन, दर्शन को अयोध्या गयीं। इस पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर मंदिर को गंगाजल से धुलने की बात की जो देश, आदिवासी, महिला समाज के साथ श्रीराम का भी अपमान है। ये आदिवासी समाज को मनुष्य ही नहीं मानते। इन्हें केवल आपका वोट चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *