Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, कहा सम्पूर्ण चतरा लोकसभा क्षेत्र में 16 लाख 87 हजार 841 मतदाता, जिले के 19 वल्नरेबल बूथ को किया गया चिन्हित, मतदाताओं को डराने, धमकाने, प्रलोभन देने वालों को नहीं बख्सा जाएगा

On: May 9, 2024 8:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, कहा सम्पूर्ण चतरा लोकसभा क्षेत्र में 16 लाख 87 हजार 841 मतदाता, जिले के 19 वल्नरेबल बूथ को किया गया चिन्हित, मतदाताओं को डराने, धमकाने, प्रलोभन देने वालों को नहीं बख्सा जाएगा

चतरा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित समाहरणालय सभा कक्ष में सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक की उपस्थिति में समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से वर्तमान में जिले में कुल मतदाता, वाहन मैनेजमेंट, मैन पावर मैनेजमेंट, पीठासीन पदाधिकारी का प्रशिक्षण, माईक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना की तैयारी, पोलिंग पार्टी डिस्पैज एवं प्राप्ति, वल्नरेबल बूथ, वल्नरेबल व्यक्ति समेत अन्य की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बताया गया कि चतरा जिले के 26 सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 193181, महिला 182072 व कुल 375253 मतदाता हैं। जिसमें दिव्यांग मतदाता 5529, 18-19 वर्ष के 17119, सर्विस इलेक्टर्स 619, 85 प्लस उम्र के वृद्ध मतदाता 1753 हैं। 27 चतरा विधानसभा में महिला 207996 व पुरूष 217471 कुल मतदाता 425467 मतदाता हैं। जिसमें दिव्यां 7198, 18-19 वर्ष के 21459, सर्विस इलेक्टर्स 625, 85 प्लस के वृद्ध मतदाता 1793 हैं। 73 मनिका विधानसभा में पुरूष 130193, महिला मतदाता 129198 कुल 259391 हैं। जिसमें दिव्यांग 3930, 18-19 वर्ष के 10889, सर्विस इलेक्टर्स 521, 85 प्लस के वृद्ध 1679 हैं। 74 लातेहार विधानसभा में पुरूष 154816, महिला 150983 कुल मतदाता 305799 हैं। जिसमें दिव्यांग  3310, 18-19 वर्ष के 12142, सर्विस इलेक्टर्स 381, 85 प्लस के वृद्ध 2473 हैं। जबकी 75 पांकी विधानसभा में पुरूष 165321, महिला 156610 कुल 321931 मतदाता हैं। जिसमें दिव्यांग 7411, 18-19 वर्ष के 15433, सर्विस इलेक्टर्स 602, 85 प्लस के वृद्ध 2103 हैं। ऐसे में पांचों विधानसभा मिलाकर कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 87 हजार 841 है। जिसमें दिव्यांग 27378, 18-19 वर्ष के 77042, सर्विस इलेक्टर्स 2748 व 85 प्लस के वृद्ध 7698 हैं। बैठक में बताया गया कि 2019 लोकसभा चुनाव के समय कुल 676777 मतदाता थे। वहीं चतरा एवं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में 2019 की तुलना में वर्ष 2024 में कुल 123943 नए मतदाता जुड़े। आगे जानकारी दी गई कि चतरा विधानसभा क्षेत्र के वैसे बूथ जहां के मतदाताओं को 12-13 किमी की दूरी तय कर मतदान करने जाना पड़ता था। वैसे तीन मतदान केन्द्रों 372 यूपीएस सिकीद कान्हाचट्टी को 371 एमएस गड़िया, 267 यूपीएस एकता मरगड़ा कुन्दा को 264 यूएचएस कुटील, 269 एनपीएस कोजराम कुन्दा को, 268 यूएमएस सिकीदाग के लिए प्रस्ताव भोजी गई है। उक्त बैठक में सामान्य प्रेक्षक निखिल निर्मल, व्यय प्रेक्षक सैकत बसु, पुलिस प्रेक्षक गोपेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, एसडीओ सिमरिया सन्नी राज समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अंचल निरीक्षक ने दिया योगदान

शबरी पूजा को लेकर भुइया समाज की आवश्यक बैठक आयोजित

हायवा की चपेट में आने से मजदूर गंभीर, सड़क जाम से भारी वाहनों का परिचालन ठप

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, कस्तुरबा विद्यालय नामांकन हेतु ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ

बलबल मेला ड्यूटी से लौट रहे आईआरबी जवान अनिल रजक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पांच दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव नवरत्नपुर डैम से बरामद, गांव में मातम

श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

विभावि इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, रामगढ़ और जे.जे. कॉलेज ने दर्ज की जीत

गांव में साहिवाल नस्ल के बछड़े-बछड़ियों की काफ रैली आयोजित

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम (22वां) आयोजित

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक सूचना/नोटिस जारी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र-छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Leave a Comment