Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमनी को चतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी का नामांकन कराने पहुंचे थे, समर्थकों ने कहा कि जेल का ताला टूटेगा नागमणी भैय्या छूटेगा

On: May 3, 2024 11:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल विशेष संवाददात
चतरा। चतरा लोकसभा के चुनाव में नामांकन के छठे व अंतिम दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद नागमणी अपनी पत्नी का नामांकन कराने समाहरणालय के पीछे गेट से पहुंचे थे। वहीं नामांकन के उपरांत अपने समर्थकों और पत्नी के साथ बिल्डिंग से नीचे उतरे, तभी पहले से मौजूद सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने 2014 के लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उलंघन मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान समर्थक और प्रस्तावक पुलिस समझाने का प्रयास किया, पर पुलिस किसी की नहीं सुनी और कानून को अपना काम करने दो की बात कह कर पूर्व केंद्रिय मंत्री को अपनी गाड़ी में बैठा कर ले गई। गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस का कहना है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में उन पर आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। सूत्रों की माने तो पुलिस विगत दो दिनों से पूर्व केंद्रिय मंत्री की तलाश कर रही थी। वहीं गिरफ्तारी के बाद नागमणि ने मीडिया से कहा कि मैं लगातार लोकसभा क्षेत्र में घुम रहा हूं और नगवां स्थित अपने आवास में रह रहा हूं। परंतु आज तक न नोटिस दिया गया और ना ही इश्तेहार चिपकाया गया। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा की मैं अमर शहीद जगदेव प्रसाद का पुत्र हूं। उन्होंने नारा दिया था की दस का शासन नब्बे पर नही चलेगा नहीं चलेगा। सौ में नब्बे शोषित है नब्बे भाग हमारा है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों पर षडयंत्र का आरोप लगाया है। वहीं बसपा प्रत्याशी व उनकी पत्नी सुचित्रा सिन्हा ने सरकार को इस मामले में दोषी ठहराते हुए कहा है कि मेरे जीत के भय से भाजपा और कांग्रेस घबरा गई है। लेकिन हमलोग संघर्ष करने वाले हैं, मैं भी नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी है। वहीं समर्थकों ने नारा लगाया कि जेल का ताला टूटेगा नागामिन भैय्या छूटेगा। नामांकन के क्रम में हाजी औरगजेब आलम उर्फ राजू, मोमीन कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष हाजी जैनुल आबेदीन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन -: अनिल यादव

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की। * देश के नामी-गिरामी कंपनियों में युवाओं को पहुंचाने और रोजगार उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य है आनेवाले समय में बेहतर परिणाम मिलेंगे – निदेशक अभिजीत कुमार*

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: इटखोरी में 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment