Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जेबीकेएसएस समर्थित प्रत्याशी संजय कुमार मेहता ने भरा नामांकन पर्चा, समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

On: May 1, 2024 8:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जयराम महतो ने हज़ारीबाग की जनता से किया आह्वान झारखंड को बचाने के लिए वोट करें इस बार

समर्पित सेवा भाव से हज़ारीबाग की सेवा ही मेरा लक्ष्य : संजय मेहता

हजारीबाग। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हज़ारीबाग के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन करवाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नामांकन करवाने वालो में एक बड़ा नाम जेबीकेएसएस समर्थित प्रत्याशी संजय मेहता का रहा।संजय मेहता के नामांकन कार्यक्रम की रैलीमटवारी गांधी मैदान से निकली और हज़ारीबाग समाहरणालय स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंची। रैली में झारखंडी योद्धा जयराम महतो समेत हज़ारों की संख्या में झारखंडी क्रांतिकारी व समर्थक दिखें। इस बीच संजय अपना नामांकन पर्चा दाखिल किए।नामांकन के दौरान 40 डिग्री तापमान और चिलचिलाती धूप में हज़ारों समर्थकों ने यह संदेश दिया है कि हज़ारीबाग की जनता परिवर्तन के मूड में है। इस बार जनता उसे ही वोट करेगी जो झारखंडी मुद्दों की आवाज उठाता है। स्थानीयता, नियोजन, पुनर्वास, विस्थापन और सामाजिक न्याय की बात करता है।

अपने समर्थकों के बीच संजय मेहता ने नामांकन पश्चात हज़ारीबाग लोकसभा के लिए विकास के नए कृतिमान गढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि समर्पित सेवा भाव से अपनी माटी का सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है। जिस तरह पिछले 3 वर्षों से झारखंड बचाने के लिए हमलोगों ने जनता की आवाज बुलंद किया है। आगे भी सड़क से सदन तक झारखंडियत कि आवाज बुलंद करता रहूंगा।संजय मेहता ने अपने नामांकन कार्यक्रम से पूर्व इटखोरी स्थित माँ भद्रकाली मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। झारखंड वासियों के खुशहाली की कामना किया।संजय के नामांकन में जयराम महतो ने हज़ारीबाग लोकसभा वासियों को संदेश दिया है कि जनता इस बार पार्टियों को यह संदेश जरूर देगी की अगर अच्छा जनप्रतिनिधि नही देंगे तो वो उन्हें वोट नही देगी। हज़ारीबाग के जन जन ने परिवर्तन का संकल्प ले लिया है। उन्होंने हज़ारीबाग लोकसभा वासियों से साथ, समर्थन की अपील किया।

संजय मेहता ने अपने नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे हज़ारीबाग लोकसभा वासियों के कोने कोने से आए लोगों का आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि यह जनसैलाब देखकर अभिभूत हूँ। हम मिलकर हज़ारीबाग में बदलाव की गाथा लिखने वाले हैं।

“संजय मेहता जिंदाबाद” और “हज़ारीबाग का सांसद कैसा हो संजय मेहता जैसा हो” के नारों से हज़ारीबाग के सड़कें गुंजायमान हो गया। एक युवा राजनीतिज्ञ के लिए उमड़ी ये जनसमर्थन हज़ारीबाग के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया है। लोगों का उनके तरफ स्वाभाविक झुकाव हज़ारीबाग के प्रबुद्ध जनता के लिए एक बहस का विषय बना हुआ है।नामांकन कार्यक्रम में हज़ारीबाग लोकसभा एवं कोडरमा, गिरिडीह, चतरा, रांची समेत झारखंड के कई जिलों से भारी संख्या में झारखंडी लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

Leave a Comment