Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी टिकट मिलने के बाद पहुंचे माता भद्रकाली के दरबार, कहा भाजपा प्रत्याशी की योग्यता पर नहीं मोदी के नाम पर मांग रहे वोट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/इटखोरी। चतरा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी की घोषित होने के बाद बुधवार को श्री रामनवमी पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी जिले के इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित माता भद्रकाली मंदिर पहुंचे। जहां इंडिया गठबंधन प्रत्याशी श्री त्रिपाठी का राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जेएमएम के मनोज कुमार चंद्रा व स्थानीय महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने माता भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और राज्य के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने भाजपा पर साधा निशाना

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने भाजपा व एनडीए पर जमकर निशाना साधते हुए पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से गलत करती रही है। अनुभवहीन लोगों को मौका देकर सत्ता हासिल करने का काम भाजपा का रहा है। श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि भाजपा जनता को बंधक समझती है। किसी को गया व बक्सर से लाकर लड़ा दो और चुनाव जीतकर सदन भेज दो। ऐसे सोचकर जन भावनाओं से खिलवाड़ करना भाजपा का काम है।

चुनाव जीतकर, भरोसा कायम रखूंगाः केएन त्रिपाठी

कांग्रेस प्रत्याशी कृपानंद त्रिपाठी ने कहा कि महागठबंधन के घटक दलं व उसके नेताओं ने जो भरोसा मुझ पर जताया है। उसमें पूरी ताकत लगाऊंगा ताकि चुनाव जीत कर सभी का भरोसा कायम रख सकूं। आगे कहा कि भाजपा पुराने और अनुभवी लोगों को टिकट न देकर नए चेहरों को लाकर सत्ता पर काबिज होना चाहती है। उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि लोकसभा प्रत्याशी बनाने से पूर्व लोगों को पहले विधानसभा लड़ाना चाहिए। राज्य में बड़ी जिम्मेवारी देनी चाहिए। ताकि किसी अनुभव वाले पद पर रहकर उनके प्रत्याशी कुछ सीख सके।

देश के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्नाः केएन त्रिपाठी

केएन त्रिपाठी ने कहा कि मेरे जेहन में देश के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना है। मैं वायु सेवा में भी देश सेवा के लिए गया था। राजनीति जीवन में भी आया तो देश सेवा के लिए ही आया हुं। हम देश के लिये प्राण तक न्योछावर करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्थानीय प्रत्याशी नहीं मिलने के कारण क्षेत्र के लोगों को अधिकार नहीं मिल पाया है। उन्होंने आगे कहा कि पलामू प्रमंडल व चतरा के लोगों को सम्मान दिलाना है। कई दशकों से वंचित यहां के लोगों को उनका अधिकार दिलाना है।

श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा रिकॉर्ड मतों से दिलाएं जीत

राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका ईमानदारी से निर्वहन करते हुए रिकॉर्ड वोट से जीता कर केएन त्रिपाठी को दिल्ली सदन भेजेंगे। ताकि शहर से लेकर गांव तक की समस्याओं से जूझ रहे जनता की आवाज को लोकसभा के पटल पर प्रमुखता से उठाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment