न्यूज स्केल संवाददात, अभिषेक यादव
चतरा/कुंदा। लोकसभा चुनाव होने से पूर्व एसपी विकास कुमार पांडेय और सीआरपीएफ 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार के संयुक्त निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा बलों को जिले के अति उग्रवाद प्रभावित कुंदा के जंगल में बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान में निकली पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम ने चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टी और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा कुंदा थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित कुजराम जंगल में प्लांट किए गए दो शक्तिशाली सिलेंडर बम को बरामद किया है। बरामद सिलेंडर बम में एक 05 और दुसरा 02 किलो के थे। सूत्रों की माने तो नक्सलियों ने बम लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टी और उसमें शामिल सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से प्लांट किया था। सीआरपीएफ 190 बटालियन के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टी और सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर बम प्लांट किया गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ190 बटालियन के सहायक कमांडेंट मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुजराम जंगल से 05 और 02 किलोग्राम का दो शक्तिशाली केन बम व बम बनाने का सामान एवं बिजली का तार बरामद किया। कमांडेंट ने पत्रकारों को बताया कि चुनाव को लेकर जिले में सीआरपीएफ एवं जिला बल की ओर से लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल, कुंदा जंगल से लांट किए गए दो शक्तिशाली बम बरामद, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

By newsscale
On: April 12, 2024 11:57 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 965250
Total views : 2726102