लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

Munna
By Munna
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
इटखोरी(चतरा):
इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचवटी होटल में गुरुवार को भाजपा की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देव कुमार सिंह व संचालन प्रखंड महामंत्री कुमार राणा ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, प्रखंड प्रभारी शालिग्राम सिंह एवं गोविंद राम दांगी उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह को रिकॉर्ड मत से जीत दिलाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार हमलोग उम्मीदवार को 5 लाख मतों से जीत दिलाकर 400 पार के नारे को सफल बनाएंगे। प्रखंड प्रभारी ने कहा कि हमे प्रत्येक बूथ से सिर्फ जीत ही नही बल्कि बेहतरीन मत लाएंगे तभी हम उम्मीदवार को 5 लाख मत से जीत दिला सकते हैं। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं को बताने की जरूरत है। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसबार हम अपने उम्मीदवार को 5 लाख मतों से जीत दिलाकर मोदी जी के 400 नारे को सफल बनाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, बसंत नारायण सिंह, बिंदेश्वरी यादव, डोमन राणा, दशरथ साव, सुजीत भारती, सतीश सिंह, रतन शर्मा, राजेंद्र राम, रंजय भारती, रामाधार राम, कुसुम देवी, रूबी देवी, नागिन सिंह, गोपाल सिंह, निरंजन सिंह, कैलाश सिंह, मनिंदर सिंह, संतोष दांगी, प्रीतम राय, अनुज दांगी आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *