Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डूको सिकवार गांव में कोयल नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य को उग्रवादी द्वारा धमकी से निर्माण कार्य बंद, ग्रामीणों ने विरोध में की बैठक

On: April 7, 2024 11:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अब ग्रामीण विकास के लिए गोलबंद नहीं चलने देंगे उग्रवादियों की हुकूमत जिले के जागरूक ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य चालू रखने के लिए गोलबंद हुए

झारखण्ड /गुमला: घाघरा प्रखंड के डूको सिकवार गांव में कोयल नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य को उग्रवादी संगठन द्वारा बंद करने की धमकी दिए जाने के बाद बंद हुए निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने शनिवार को बैठक कर शुरू करवाया। इस क्रम में ग्रामीणों ने कहा कि डूको सिकवार से सिसई प्रखंड के जलका गांव को जोड़ने हेतु कोयल नदी पर पुल बन रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी लाभ मिलेगा। लेकिन बीते दिन बताया गया कि उग्रवादी संगठन के धमकी से पुल निर्माण का कार्य बंद कर दिया गया है।जिसे लेकर ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर बैठक किया। बैठक में साफ चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी हाल में पुल निर्माण का कार्य बंद नहीं होगा। वैसे लोग जो असामाजिक तत्व है या फिर उग्रवादी है। लोग सुधर जाए अन्यथा ग्रामीणों द्वारा अभी सिर्फ चेतावनी दी जा रही है। बाद में ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से भी उक्त पुल बनाने में पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। ताकि निर्माण कार्य में किसी भी तरह का कोई परेशानी न हो सके। विकास का कार्य धीमी ना हो।इस क्रम में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

ग्रामीणों ने बताया कि 5 की संख्या में आए उग्रवादियों ने मुंशी को कार्य को बंद करने का दिया था धमकी*
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की रात पांच की संख्या में मुंह पर कपड़ा बंधाए पांच लोग उक्त पुल बना रहे ऑफिस में मुंशी के पास पहुंचे थे और टीएसपीसी नाम का पर्चा छोड़ पूल निर्माण कार्य को बंद करने की धमकी दी थी। इसके मुंशी द्वारा शुक्रवार को पुल निर्माण कार्य को बंद कर दिया गया था।

पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंच पर्चा को किया बरामद

इधर घटना की सूचना ठेकेदार द्वारा पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस शुक्रवार की देर दोपहर घटनास्थल पहुंच पर्चा को बरामद किया और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

एसडीपीओ ने इस संबंध में कहा

इस संबंध में एसडीपीओ सुरेश यादव से पक्ष दूरभाष पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब तक ठेकेदार द्वारा किसी भी तरह का लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। लेकिन मामला आया है इसकी जांच की जा रही है और पुलिस द्वारा सुरक्षा हर दृष्टिकोण से दी जाएगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया नेतृत्व चर्चा में, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग

घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अस्पताल में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा, 8 माह की गर्भवती नाबालिग का जबरन ऑपरेशन, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

ग्रामीण विकास व जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, लंबित भुगतान जल्द करने का निर्देश, उपायुक्त ने कहा योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पांच दिन से लापता युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी, 3 मार्च से गायब था अनिश कुमार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का रहस्य

पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोरी की मौत, गांव में मातम, खेत के पास रसेल वाइपर ने डंसा, इलाज के दौरान बिगड़ी हालत

हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए विधायक, यज्ञ मंडप में माथा टेक क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की

रामनवमी महोत्सव को लेकर ग्रामीणों की बैठक, मेला संचालन समिति का गठन

मुख्य चौक पर हाईवा के कारण घंटों लगा जाम, नो-एंट्री लागू करने की मांग फिर उठी, यात्रियों को परेशानी

Leave a Comment