Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चोरों ने शहरी क्षेत्र के मंदिरों में ताला काट कर की चोरी, इलाके में मची सनसनी

On: April 5, 2024 10:15 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा: चोरों ने शहरी क्षेत्र के रिहायशी इलाके राणा चौक स्थित हनुमान मंदिर और वीर शिवाजी चौक स्थित माँ सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर को भी निशाना बनाया है। दोनो मंदिरों के दान पेटियों में लगा ताला तोड़कर उसमे रखा दान के पैसे को उड़ा ले गए हैं वही मंदिर के अंदर रखे गोदरेज का भी लॉक तोड़कर उसमे रखा भगवान के मुकुट, पैसे व बर्तनों की चोरी कर ली गई है। दुर्गा मंदिर के दान पेटी का ताला तोड़कर उसमे रखा हुआ दान का हजारों रुपये ले गए। वही मंदिर परिसर में रखे गोदरेज का ताला तोड़कर भी उसमे रखे कपड़े और अन्य सामानों को तीतर बितर कर दिया। गोदरेज में रखा गया बर्तन व छोटे मोटे आभूषण, पैसे की चोरी कर ली गई है। वही राणा चौक स्थित हनुमान मंदिर को भी चोरों ने निशाना बनाया है चोरों ने रात के अंधेरे में नगद के साथ मंदिर में रखे कई सामानों की चोरी कर साथ ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में मंदिर से सामानों की चोरी कर ले जाते हुए दो चोर दिखाई दे रहे हैं। चोर मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर के दान पेटी से लगभग 13500 रुपए, चांदी का एक छोटा मुकुट, पीतल के समान और मंदिर में रखे कई समानों को चोरी कर अपने साथ ले गए। वही चोरी कर जाते समय सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकत कैद हो गई दो युवक मंदिर का दान पेटी और एक बोरा में समान ले जाते देखे गए। घटना की जानकारी तब हुई जब स्थानीय लोग सुबह मंदिर गए तो पाया मंदिर का ताला टूटा हुआ है । मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी के मामले की छानबीन की और अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। बता दे कि वर्तमान में जिले में रामनवमी की तैयारियां जोरों पर चल रही है वही चोर भी सक्रिय हो गए हैं। रामनवमी से पूर्व हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना से लोग हैरान हो गए है। वही पुलिस के लिए चोरी की घटना का पर्दाफाश करने की चुनौती है। पूरे मामले में पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि चोरों को शीघ्र पुलिस गिरफ्त में लेगी। जो भी इस दुष्कृत्य में शामिल हैं उन्हें पुलिस ढूंढ लेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध करम लकड़ी बोटा से लदा ट्रैक्टर जप्त, माफियाओं में हड़कंप

एसपी आवास के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार,एक कि मौत, चार गंभीर रूप से घायल 

लोहरदगा: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में नागरिकों ने सीखे RTI के गुर, 102 वर्षीय समाजसेवी सम्मानित

काल बनी शनिवार की रात: भंडरा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, पसरा मातम!

मध्याह्न भोजन की एसएमएस आधारित मॉनिटरिंग सौ प्रतिशत सुनिश्चित हो: संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने समेकित जनजाति विकास अभिकरण के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 1354 केसों का किया गया निष्पादन, 13290142 रूपए की हुई राजस्व प्राप्ति 

लोहरदगा: शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में नए प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने संभाला कार्यभार

सेन्हा के अरु +2 उच्च विद्यालय में बच्चों को सिखाया ‘सुरक्षित स्पर्श’ का मंत्र, बाल दुर्व्यपार पर होप संस्था ने जगाई अलख

लोहरदगा में मानवता की मिसाल: वार्ड पार्षद कुमार अभिषेक ने जनता को समर्पित किया अपना वेतन, दिव्यांग महिला को दी व्हीलचेयर

लोहरदगा में ट्रक मालिकों पर ‘आर्थिक हमला’: हिंडालको और BKB कंपनी की मनमानी से भुखमरी की कगार पर सैकड़ों परिवार!

मेधावियों का महाकुंभ: सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में सम्मानित हुए जिले के होनहार

Leave a Comment