Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चौपारण प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्र एवं कैंप कलस्टर का किया निरीक्षण

On: April 4, 2024 12:41 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

मतदान केन्द्र, कलस्टर निर्माण, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, इंटरमीडिएट स्ट्रॉन्ग रूमआदि बिंदुओ पर विस्तारपूर्वक की गई समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हजारीबाग। लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने चौपारण प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भगहर के विभिन्न मतदान केंद्र एवं कैंप क्लस्टर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कई दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने क्रिटिकल मतदान केन्द्र, कलस्टर निर्माण, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार इंटरमीडिएट स्ट्रॉन्ग रूम की संरचना, पोस्टल बैलेट के मतदाता आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं पिछले चुनावों में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कार्ययोजना पर विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जिन कारणों से भी मतदान प्रतिशत कम रहा है उनका निराकरण करने तथा बूथ अवेयरनेस ग्रुप की सक्रियता बढ़ाते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया ।

कलस्टर एवं मतदान केन्द्र का निरीक्षण

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में ग्राम पंचायत भगहर के मतदान केन्द्र संख्या 166, 167, 168, 169, 170 का उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। मतदान केन्द्रों में एएमएफ की गहनता से जाँच की गई। उन्होंने कलस्टर निर्माण के तैयारियों का जायजा लिया गया। बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों में व्हीचेयर की उपलब्धता समेत न्यूनतम मूलभूत सुविधा यथा बूथों में रैंप का निर्माण, पेयजल, शौचालय, बिजली आवश्यकतानुसार शेड निर्माण आदि को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों के BLO एवं BLO पर्यवेक्षक की उपस्थिति की भी जांच की। साथ ही पंचायत भवन भगहर में चिन्हित सीएपीएफ आवासन हेतु मूलभूत सुविधाओं की जाँच की गई। उपायुक्त ने भगहर पंचायत में स्थित समेकित विकास केन्द्र का भी निरीक्षण किया। कलस्टर एवं मतदान केन्द्रों पर सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। कलस्टर में पोलिंग पार्टी, पुलिस बल तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के ठहरने एवं अन्य सुविधाओं को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त, हजारीबाग, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग, अनुमण्डल पदाधिकारी बरही, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बरही, थाना प्रभारी, CRPF के डिप्टी कमान्डेट, अंचल अधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चौपारण, प्रखण्ड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, सभी मतदान केन्द्रों के BLO एवं BLO पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

बम धमकी के बीच हाईकोर्ट में औचक निरीक्षण, आठ न्यायिक अधिकारी एपीओ

हत्या-बलात्कार के आरोपित 15 अपचारी बालक संस्था से फरार, 5 पकड़े गए

मासूम से दरिंदगी पर कड़ा प्रहार: दोषी को उम्रकैद की सजा

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पांच साल बाद आरोपी दोषी करार, 18 को सजा पर सुनवाई

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

हर घर नल-जल योजना कुंदा में दम तोड़ती, खराब जलमीनारों से बढ़ी पेयजल संकट की आशंका

कालीकरण सड़क निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

बैंक ऑफ इंडिया गिद्धौर शाखा में कैश की किल्लत, ग्राहकों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व व्यवस्था पर विशेष जोर

सड़क हादसा, महिला गंभीर रूप से घायल; बाइक सवार युवक हिरासत में

Leave a Comment