Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

टाइगर इलेवन ने सिंदुवारी फाइटर को हराकर जीता जीपीएल का खिताब

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। जीपीएल के फाइनल मैच में पैंथर इलेवन ने सिन्दूवारी फाइटर की टीम को पराजित कर खिताब जीत लिया। सोमवार को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू मैदान में खेले गये रोचक मुकाबले में पैंथर ने सिन्दूवारी फाइटर को सात रनों से पराजित कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुये पैंथर इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में 153 रन बनाए। जबाबी पारी खेलने उतरी सिन्दूवारी फाइटर की टीम 146 रन ही बना पाई।फाइटर के लिये जितेंद्र यादव ने 23 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेली। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जितेंद्र यादव व मैन ऑफ द मैच का खिताब राजेश राम को मिला। पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी शामिल थे। उन्होंने विजेता टीम को 31 हज़ार नकद व ट्रॉफी, उपविजेता को 21 हज़ार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि जीपीएल ने प्रखंड के खिलाड़ियों को निखारने के लिये एक मंच उपलब्ध कराया, इसके लिये आयोजन कमिटी को बधाई। उन्होंने खेल व खिलाड़ियों को हर संभव मदद का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर अशोक शर्मा, मुखिया निर्मला देवी, कपिल कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, कृष्णा पासवान, बिनोद पासवान समेत अन्य उपस्थित थे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन कमिटी के अध्यक्ष प्रेम राणा, सचिव निरंजन दांगी, जितेंद्र भोगता समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment