Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीखने की प्रक्रिया में शैक्षणिक भ्रमण जरूरी – डीईओ

On: March 27, 2024 8:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देश के आलोक में एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार के अंतर्गत लोहरदगा जिला के विभिन्न माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से चयनित कुल छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण हेतु बिहार के गया जिला के लिए सुबह रवाना हुआ। दिनांक 27 से 30 मार्च तक निर्धारित इस कार्यक्रम में बिहार के प्रसिद्ध दार्शनिक स्थल राजगीर, नालंदा विश्वविद्यालय, बोधगया, प्राचीन मल्टिमीडिया म्यूजियम एवं विश्व शांति स्तूप इत्यादि का भ्रमण करेंगे। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस नदिया लोहरदगा से छात्र-छात्राओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए लोहरदगा जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. नीलम आईलीन कुजूर ने सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने छात्रों एवं गाईड कर्मियों एवं शिक्षकों को शैक्षणिक भ्रमण के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए कहा कि इससे प्रत्यक्ष अनुभव के साथ सीखी हुई चीजें स्थाई रूप से दिमाग में रहती हैं। दुसरे राज्य के ऐतिहासिक और दार्शनिक स्थलों के भ्रमण से बच्चे सभ्यता, संस्कृति से परिचित होंगे और यह उनते सीखने की प्रक्रिया में सहायक होगा। जिला जेंडर समन्वयक सपना सिंह ने बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बरती जानेवाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर चयनित छात्रों के समूह के साथ समूह लीडर के रूप में रा. उ. उच्च विद्यालय जिंगी के प्र. प्रधानाध्यापक अलीरजा अंसारी, प्रो. उच्च विद्यालय मक्का के प्र. प्रधानाध्यापक बिहारी लकड़ा, सहायक शिक्षक सुदामा साहू, बैजंती उरांव, आलोक कुमार, रश्मि खेस, भंडरा बीआरपी बेबी कुमारी, झारखंड शिक्षा परियोजना लोहरदगा कार्यालय सहायक चंचल साहू, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अम्बुज्या पांडे, प्र. प्रधानाध्यापक वैद्यनाथ प्रजापति, देवनंदन नायक, शिक्षक सुरेश कुमार, परियोजना कर्मी सुफियान अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

समस्याओं का सामना करना ही उसका समाधान : सुखदेव भगत

नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव 17 मार्च क़ो 

दो दिवसीय “अखड़ा आलाप” साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव का हुआ शुभारंभ

6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव, ‘गाड़ी लोहरदगा मेल’ समेत कई आकर्षण

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

Leave a Comment