Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सिसई प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड के खैल्हा खेल मैदान में सिसई प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले का समापन शुक्रवार को हुआ। जहां मुख्य अतिथि स्थानीय मुखिया नीलेश ज्ञासेन ने विजेता व उप-विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबला बचरा बनाम पेटों के बीच हुआ। जिसमें बचरा की टीम विजयी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए पेटों की टीम द्वारा निर्धारित दस ओवर में कुल 64 रनों का दिये गये लक्ष्य को बचरा की टीम ने मात्र छः ओवर में 65 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 70 हजार नगद व ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 40 हजार नगद व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मुखिया श्री ज्ञासेन ने कहा कि ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतियोगी क्षमता का विकास होता है और ग्रामीण परिवेश से प्रतिभा उभरकर सामने आती है। मौके पर सौरभ तिवारी, सागर रंजन, प्रवीण पाण्डेय, संतोष रजक, खुर्शीद अंसारी, मुकेश आंनद समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment