Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सर के ऊपर मौत बनकर झूल रहा है 11 हजार वोल्ट का तार, जर्जर पोल के सहारे एयरटेल टावर में ले जाया गया है बिजली तार, एयरटेल कंपनी के कर्मी ग्रामीणों के साथ कर रहे हैं दबंगई

On: March 13, 2024 8:40 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता, निशांत तिवारी
हंटरगंज(चतरा)। जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पाण्डेयपुरा के सैकड़ो ग्रामीणों के सर के ऊपर मौत बनकर 11 हजार वोल्ट का तार झूल रहा है। तार हर समय एक बड़ी घटना को आमंत्रित कर रहा है। अभी तक 11 हजार वोल्ट का तार ग्रामीणों के घर के आसपास कई बार गिर चुका है और आग लगी की घटना घट चुकी है। यहां तक की पीपल के पेड़ से गुजरे 11000 वोल्ट की तार पीपल के पेड़ को भी धीरे-धीरे जला रहा है। यहां तक कि कई बार फसलों और सड़क पर गिरकर आसपास में आगलगी की घटना घट चुकी है। पांडेपुरा खुर्द गांव के ग्रामीण तार को हटाने की मांग विभाग से कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीण मंगलवार को सड़क पर उतरे और मौत के रूप में झूल रहे 11 हजार वोल्ट की तार को हटाने की मांग विभाग से किया। ग्रामीणों की भीड़ ने बताया कि एयरटेल टावर में विद्युत आपूर्ति के लिए 11000 वोल्ट का तार ले जाया गया है। पतले तार और जर्जर पोल के सहारे लोगों के घरों के दरवाजे से गुजरा 11000 वोल्ट का तार एयरटेल टावर के पास पहुंचा है। हर समय दरवाजे से गुजरे 11000 वोल्ट तार ग्रामीणों के लिए मौत बनकर झूल रहा है। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो एयरटेल कंपनी के कर्मी दबंगई पूर्वक जबरन तार में विद्युत प्रवाहित कर अपने टावर तक ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को इसका विरोध करने पर डराया धमकाया जाता है। जब ग्रामीणों ने किसी भी घटना की जिम्मेवारी लेने की बात बिजली विभाग और एयरटेल कर्मियों से किया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया और बिना किसी जिम्मेवारी के तार को ले जाने की बात कही। ग्रामीण इस परिस्थिति में मौत के साए में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक लिखित आवेदन के साथ गांव के सारे ग्रामीण डीसी, एसपी और बिजली विभाग से मिलकर अपनी पीड़ा को रखेंगे। सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दरिंदगी: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते लापता दो चचेरी बहनों की बेरहमी से हत्या, चिमनी के पास मिले क्षत-विक्षत शव

धार भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला: हाई कोर्ट ने माना सरस्वती मंदिर; मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह जमीन मांगने का सुझाव

NEET UG 2026: 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा; अगले साल से खत्म होगा OMR का झमेला, ऑनलाइन मोड में होगा एग्जाम

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी, कई हिरासत में

जेठ में सावन का अहसास: मूसलाधार बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त; कई घरों के छप्पर उड़े

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और कालाबाजारी पर DC सख्त; एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, 19 दिन बाद मां की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन

बिना OTP और बिना कॉल के खाते से उड़े ₹9500; साइबर ठगी का नया तरीका देख पुलिस भी हैरान

देर रात सड़क पर उतरे SDM, ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का हंटर; ₹2.65 लाख वसूला जुर्माना

मटका फोड़ आंदोलन पर राजद का तीखा पलटवार; भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने में व्यस्त

नवोदय विद्यालय का नाम रोशन, आदित्य राज बने स्कूल टॉपर; सीबीएसई 12वीं में लहराया सफलता का परचम

धरती के भगवान ने पेश की मिसाल, डॉ. एस. सी. नायक अब सप्ताह में दो दिन करेंगे मरीजों का मुफ्त इलाज!

Leave a Comment