Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Hantarganj/Chatra: नारी सशक्तिकरण पर जागरूकता शिविर का आयोजन, अपर जिला सत्र न्यायाधीश तृतीय ने कहा महिलाएं कानून के प्रति हो जागरूक, डालसा सचिव ने महिलाओं को दी कानून की जानकारी

On: March 5, 2023 10:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

नारी सशक्तिकरण पर जागरूकता शिविर का आयोजन, अपर जिला सत्र न्यायाधीश तृतीय ने कहा महिलाएं कानून के प्रति हो जागरूक, डालसा सचिव ने महिलाओं को दी कानून की जानकारी

चतरा/हंटरगंज। रविवार को नारी सशक्तिकरण  को लेकर नालसा एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वाधान में हंटरगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राधिकार की सचिव प्रज्ञा बाजपेई ने की। वहीं बतौर मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृत्य राकेश चंद्रा, बीडीओ अभिषेक पांडेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक रविन्द्र कुमार रवि, महिला समाजसेवी बसंती पन्ना, सविता पांडेय शामिल थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीजे तृतीय श्री चंद्रा ने महिलाओं पर होने वाले अपराध के विरुद्ध खुलकर सामने आने और अधिकार लड़कर लेने के लिए महिलाओं को उत्प्रेरित किया। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं किसी भी दबाव में ना आएं। अत्याचार का खुलकर विरोध करें, न्याय व्यवस्था उनके साथ है। प्राधिकार की सचिव ने इस अवसर पर कहा की महिला और बच्चियों के लिए विशेष कानूनी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। निर्भीक होकर अपराध की शिकार महिलाएं व बच्चियां कानून के शरण में आएं और न्याय ले। आगे उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से निवारण के लिए भारत की संसद में पारीत महिला लैंगिक उत्पीड़न निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष अधिनियम 2013 के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। अधिवक्ता सुजीत कुमार घोष ने हिंदू मैरेज एक्ट, मेंटेनेंस, तलाक, भारतीय दंड प्रक्रिया के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित तथा हिंदू उत्तराधिकार संशोधन अधिनियम 2005 के बारे में जानकारी दी। बीडीओ ने भी महिलाओं को कानून की जानकारी दी। कार्यक्रम में पीएलवी कुमार विवेक रंजन सहित 20 गृहणी, 20 सेविका व पंद्रह वर्ष से उपर की 20 बच्चियां आदि उपस्थिति थीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

बम धमकी के बीच हाईकोर्ट में औचक निरीक्षण, आठ न्यायिक अधिकारी एपीओ

हत्या-बलात्कार के आरोपित 15 अपचारी बालक संस्था से फरार, 5 पकड़े गए

6 बच्चों की मां बनी सीमा हैदर, सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी

मासूम से दरिंदगी पर कड़ा प्रहार: दोषी को उम्रकैद की सजा

शादी के चार दिन बाद छोड़ा साथ: नवविवाहिता ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पांच साल बाद आरोपी दोषी करार, 18 को सजा पर सुनवाई

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

हर घर नल-जल योजना कुंदा में दम तोड़ती, खराब जलमीनारों से बढ़ी पेयजल संकट की आशंका

कालीकरण सड़क निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

बैंक ऑफ इंडिया गिद्धौर शाखा में कैश की किल्लत, ग्राहकों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

Leave a Comment