Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर भाजपा की हुई बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
प्रतापपुर (चतरा)। राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी प्रतापपुर मंडल की बैठक गुरुवार को मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार शौण्डिक की अध्यक्षता में स्थानीय राजागढ़ परिसर में की गई। जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम के मंडल संयोजक गौतम कुमार सिंह उपस्थित थे। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए पत्रक को देने का आग्रह किया। वहीं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के द्वारा किये गए कार्यों के संबंध में लाभुकों से बातचीत करने के लिए हम कार्यकर्ताओं के पास बहुत कुछ है। जबकि झारखण्ड सरकार की नाकामियां भी अनगिनत हैं।बैठक में इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी भी दी गई। बताया गया कि अभियान एक मार्च से चार मार्च तक पूरे देश में चलाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment