न्यूज स्केल संवाददात
हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख ममता कुमारी तथा संचालन बीडीओ निखिल गौरव कमान कश्यप ने किया। बैठक में वार्षिक कार्य योजना की समीक्षा की गई। इसके अलावे पंचायत समिति सदस्यों ने अपने पंचायत से संबंधित समस्या रखा। जिसमें अबुआ आवास में मुखिया की मनमानी की बात कही गई। वहीं उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में आवास लोगों को मुखिया के द्वारा दिए जाने का विरोध किया गया। बैठक में प्रमुख एवं बीडीओ के अलावे उपप्रमुख राहुल कुमार गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार सिंह, शालिग्राम यादव, रीता देवी, धार्मिला देवी, लखन दास, विलेश भारती, विनोद भारती, सतेन्द्र भारती, प्रखंड कोऑर्डिनेटर सानू कुमार तथा पंचायत समिति सदस्य शामिल थे।
पंचायत समिति सदस्यों की हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय

By newsscale
On: February 23, 2024 11:05 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1083150
Total views : 2887787