Lohardaga: मंडल कारा लोहरदगा में महिला बंदियों के बीच चलाया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम

newsscale
2 Min Read

मंडल कारा लोहरदगा में महिला बंदियों के बीच चलाया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम

लोहरदगा। राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के संयुक्त प्रयास से 4 से 11 मार्च तक पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जा रहा है। झालसा रांची के निर्देश पर डालसा अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर पाल के मार्गदर्शन में 4 मार्च से लोहरदगा जिला के विभिन्न स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीएलवी के सहयोग से प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल कारा लोहरदगा में महिला बंदियों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम से की गई। इस अवसर पर महिला बंदियों को संबोधित करते हुए अधिवक्ता मोमीना खातुन ने महिला अधिकारों से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। वहीं डालसा सचिव राजेश कुमार ने राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के बारे में बताते हुए कहा कि प्राधिकार से महिलाएं इसका लाभ ले सकती हैं। इस संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ हीं महिला बंदी के समस्याओं से सभी अवगत हुए। कार्यक्रम के दौरान दो महिला बंदियों ने अन्य पांच निरक्षर महिला बंदियों को अगले एक माह में साक्षर बनानेे का संकल्प लिया। मौके पर जेलर सुबोध कुमार उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *