Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand: तमिलनाडु पहुंचा मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस और श्रम विभाग का प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी श्रमिकों का जाना हाल हेल्पलाइन नंबर जारी

On: March 4, 2023 11:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस और श्रम विभाग का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा तमिलनाडु, अधिकारियों से की मुलाकात, प्रवासी श्रमिकों का जाना हाल, वस्तुस्थिति से हुए अवगत

 

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों की स्थिति की जानकारी लेने के लिए झारखण्ड पुलिस और श्रम विभाग के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार देर शाम तमिलनाडु पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने दौरा कर तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों और प्रवासी श्रमिकों से बातचीत कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल को वहां के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि एक पुराने मामले के तथाकथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया द्वारा वायरल किया गया। अधिकारियों ने कहा प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा तमिलनाडु सरकार के लिए सर्वाेपरि है। प्रतिनिधिमंडल को यह भी बताया गया कि सावधानी बरतते हुए उत्तर की दिशा में जाने वाली ट्रेनों में आरपीएफ के अतिरिक्त बल को तैनात करने का निर्देश भी तमिलनाडु सरकार द्वारा दिया गया है।

सीएम श्री सोरेन ने दिया हर संभव सहायता करने का निर्देश

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्रम विभाग और झारखण्ड पुलिस को तमिलनाडु सरकार के संबंधित अधिकारियों से निरंतर संपर्क स्थापित कर प्रवासी श्रमिकों को हर संभव सहायता करने और जरूरत पड़ने पर प्रवासी श्रमिकों की राज्य वापसी का निर्देश भी दिया है।

प्रवासी श्रमिकों से की मुलाकात

झारखण्ड सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने झारखण्ड राज्य के विभिन्न प्रवासी श्रमिक समूहों से मुलाकात की। तथा उन कार्यस्थलों का भी दौरा किया जहां से झारखण्ड के प्रवासी नियंत्रण कक्ष को प्रवासी श्रमिकों द्वारा संपर्क किया जा रहा था। प्रवासी श्रमिकों को कोई भी परेशानी होने पर तमिलनाडु एवं झारखण्ड सरकार द्वारा नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की बात कही।
तमिलनाडु पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर

0421-2203313, 9498101300, 9408101320

झारखण्ड प्रवासी कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर-व्हाट्सएप नंबर
9470132591, 9431336427, 9431336398, 9431336472, 9431336432

लैंडलाइन नंबर 0651-2481055, 0651-2480083, 0651-2481037, 0651-2480058, 0651-2482052, 0651-2481188

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment