Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: 25 लाख के ईनामी नक्सली दस्ते का कंपनी कमांडर रामाशीष गिरफ्तार, चर्चित देवा हत्याकांड व पोकलेन आगजनी समेत 10 दुर्दांत मामलों में थी पुलिस को तलाश

On: March 4, 2023 11:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

25 लाख के ईनामी नक्सली दस्ते का कंपनी कमांडर रामाशीष गिरफ्तार, चर्चित देवा हत्याकांड व पोकलेन आगजनी समेत 10 दुर्दांत मामलों में थी पुलिस को तलाश, भेजा गया जेल

चतरा। प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के 25 लाख के इनामी नक्सली सैक सदस्य गौतम पासवान एवं 15 लाख के ईनामी मनोहर गंझू दस्ते के कंपनी कमांडर रामाशीष यादव उर्फ चलितर यादव उर्फ अंगद को पुलिस ने जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस की स्पेशल टीम ने नक्सलियों के सेफ जोन के रूप में चिन्हित हंटरगंज थाना क्षेत्र के कौलेश्वरी सब जोन अंतर्गत कोल्हुआ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध जिले के हंटरगंज, गिद्धौर व सदर थानों में 10 नक्सल मामले दर्ज हैं। जिसमे पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तार नक्सली जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव का रहने वाला है। एसडीपीओ ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि हंटरगंज थाना क्षेत्र के लूटा फाटा इलाके में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में भी रामाशीष शामिल था। इसी ने नक्सल विरोधी अभियान पर निकली पुलिस पार्टी को लक्षित कर गोली चलाई थी। आगे बताया कि सदर थाना क्षेत्र के बरैनी में विकास कार्य में लगे ट्रैक्टर व पोकलेन में आगजनी, कुंदा थाना क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के अलावे गिद्धौर थाना क्षेत्र में घटित चर्चित देवा यादव हत्याकांड समेत 10 मामलों में इसकी संलिप्तता थी। एसडीपीओ ने बताया कि नक्सलियों के सेफ जोन के रूप में चिन्हित कौलेश्वरी सब जोन में दो नए पुलिस पिकेट की स्थापना ने नक्सलियों की कमर तोड़ कर रख दी है। उनके सबसे सुरक्षित इलाके से नक्सलियों का पूरी तरह से सफाया हो चुका है। अभियान में हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी, नितेश कुमार दुबे समेत आईआरबी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

*नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने मटेरियल सेल का किया निरीक्षण*

*चुनावी मैदान में जो जितना मेहनत करेगा विजय द्वार उतना नजदीक भाजपा समर्पित उम्मीदवार शकुंतला उरांव को विजय द्वार तक ले जाना कार्यकर्ताओं का काम – रघुवर दास*

लोहरदगा में निर्दलीय प्रत्याशी पावन एक्का का शक्ति प्रदर्शन: 350 बाइकों के साथ उमड़ा जनसैलाब, ‘छड़ी छाप’ से बदलेंगे जिले की सूरत

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

बम धमकी के बीच हाईकोर्ट में औचक निरीक्षण, आठ न्यायिक अधिकारी एपीओ

हत्या-बलात्कार के आरोपित 15 अपचारी बालक संस्था से फरार, 5 पकड़े गए

6 बच्चों की मां बनी सीमा हैदर, सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी

मासूम से दरिंदगी पर कड़ा प्रहार: दोषी को उम्रकैद की सजा

शादी के चार दिन बाद छोड़ा साथ: नवविवाहिता ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पांच साल बाद आरोपी दोषी करार, 18 को सजा पर सुनवाई

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

Leave a Comment