Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Itkhori/Chatra: नकली अंग्रेजी शराब बनाने में प्रयुक्त सामान के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

On: March 4, 2023 10:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरीः नकली अंग्रेजी शराब बनाने में प्रयुक्त सामान के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

इटखोरी(चतरा)। इंटर स्टेट शराब माफियाओं के विरूद्ध एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर नकली जहरीली अंग्रेजी शराब बनाने में प्रयुक्त सामान के साथ गिरोह के दो तस्कर को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग पर स्थित भुरकुंडा जंगल के समीप से वाहन चेकिंग के दौरान कोलकाता से आ रही विजय रथ नामक यात्री बस से प्लास्टिक के दो बड़े बोरों में बंद विदेशी शराब बनाने में प्रयुक्त रॉयल स्टैग और एमसी डेविल्स कंपनी के करीब पांच हजार पीस बारकोड, होलोग्राम, स्टीकर, शिलिंग कैप व ढक्कन के अलावे दो फर्जी इलेक्ट्रॉनिक बिल व तस्करी में प्रयुक्त टीवीएस अपाची बाईक जप्त किया गया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के पितीज इलाके के जंगल में संचालित अवैध शराब भट्ठियों में निर्मित नकली जहरीली शराब में असली स्टिकर और शिलिंग कैप लगाकर तस्करों ने रची थी होली के दौरान बिहार व अन्य राज्यों में जहरीली शराब आपूर्ति करने की साजिश। एसपी के सटीक सूचना तंत्र ने तस्करों की योजना पर फेरा पानी। डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक इटखोरी थाना क्षेत्र के पितीज गांव निवासी बिरेन्द्र दांगी के पुत्र लक्ष्मण दांगी व रामदेव दांगी के पुत्र जितेंद्र कुमार दांगी हैं। वहीं पुलिसिया कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों और माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

50 किसानों के बीच निःशुल्क जैविक खाद व कीटनाशक का वितरण, फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष, भव्य आयोजन की तैयारी तेज, अखाड़ों को दी गई विशेष जिम्मेदारी

ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने सौहार्द बनाए रखने की अपील, प्रशासन अलर्ट मोड में

भारी वाहनों से लिगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी, 15 मिनट तक सायरन बजता रहा, लोगों की पहल से खुला रास्ता

भव्य कलश यात्रा के साथ चौती नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, राम मंदिर में 201 श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा, गूंजा ‘जय माता दी’

लक्षणपुर डैम में डूबे युवक की मौत, परिवार का बुझा चिराग, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया छोटू, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नवरात्र में उमड़ी आस्था की भीड़, यातायात व्यवस्था पर बढ़ा दबाव, थाना प्रभारी खुद उतरे सड़क पर, लोगों से की सहयोग की अपील

आंदोलनकारियों को मिला कार्यालय, वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, जलछाजन कैंपस की चाबी मिलने से खुशी, जल्द होगा सम्मान

प्रतिभा का परचमः 19 में 13 छात्र नवोदय में चयनित, स्कूल की बड़ी उपलब्धि, अभिभावकों व शिक्षकों में खुशी की लहर

रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, बैठक में दिए गए कई दिशा-निर्देश, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

 *पर्व त्योहार को लेकर गुमला नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा पीडब्ल्यूडी बाउंड्री वॉल के बाहर सब्जी मार्केट विक्रेताओं को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए गड्ढे को भराई कार्य किया गया*

Leave a Comment